गणितीय व्यंजकों को हल करने के लिए संक्रियाओं का एक निश्चित क्रम निर्धारित है, जिसे BODMAS कहा जाता है:
- B (Brackets): कोष्ठक हल करें: रेखा कोष्ठक → () → {} → []
- O (Of / Orders): का (गुणा) अथवा घात
- D (Division) & M (Multiplication): भाग एवं गुणा (बाएँ से दाएँ)
- A (Addition) & S (Subtraction): जोड़ एवं घटाव (बाएँ से दाएँ)