संख्या $a^m$ में $a$ को आधार (Base) तथा $m$ को घातांक (Exponent या Power) कहते हैं।
ऋणात्मक घातांक (Negative Exponents):
किसी भी शून्येतर पूर्णांक $a$ के लिए $a^{-m}$ उस संख्या $a^m$ का गुणात्मक प्रतिलोम या व्युत्क्रम (Multiplicative Inverse) होता है:
$$a^{-m} = \frac{1}{a^m} \quad \text{तथा} \quad \frac{1}{a^{-m}} = a^m$$
उदाहरण: $2^{-3} = \frac{1}{2^3} = \frac{1}{8}$। इसी प्रकार $\left(\frac{a}{b}\right)^{-m} = \left(\frac{b}{a}\right)^m$ होता है; जैसे $\left(\frac{2}{3}\right)^{-2} = \left(\frac{3}{2}\right)^2 = \frac{9}{4}$।