त्रिभुज के किसी शीर्ष को उसकी सम्मुख भुजा के मध्य-बिंदु (Mid-point) से मिलाने वाले रेखाखंड को त्रिभुज की माध्यिका कहते हैं।
- एक त्रिभुज में कुल 3 माध्यिकाएँ होती हैं।
- तीनों माध्यिकाएँ सदैव त्रिभुज के अंदर ही स्थित होती हैं और एक ही बिंदु (केंद्रक / Centroid) पर मिलती हैं।
त्रिभुज के किसी शीर्ष से उसकी सम्मुख भुजा (या बढ़ाई गई सम्मुख भुजा) पर खींचे गए लंबवत रेखाखंड को त्रिभुज का शीर्षलंब (ऊँचाई) कहते हैं।
- एक त्रिभुज में कुल 3 शीर्षलंब होते हैं।
- न्यूनकोण त्रिभुज में: तीनों शीर्षलंब त्रिभुज के अंदर होते हैं।
- समकोण त्रिभुज में: समकोण बनाने वाली दोनों भुजाएं ही शीर्षलंब होती हैं।
- अधिककोण त्रिभुज में: दो शीर्षलंब त्रिभुज के बाहर स्थित होते हैं।