संवैधानिक आधार (अनुच्छेद 51): भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 राज्य को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि, राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत संबंध और अंतर्राष्ट्रीय विवादों को मध्यस्थता द्वारा निपटाने का निर्देश देता है।
नेहरू की विदेश नीति के 3 प्रमुख उद्देश्य: (1) कठिन संघर्ष से प्राप्त संप्रभुता की रक्षा करना, (2) देश की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखना, (3) तीव्र आर्थिक विकास को गति देना।
29 अप्रैल 1954 को भारत (पं. नेहरू) और चीन (चाऊ एन-लाई) के बीच तिब्बत पर व्यापारिक समझौते के दौरान 5 सिद्धांत स्वीकृत हुए:
- एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का पारस्परिक सम्मान।
- एक-दूसरे के भूभाग पर अनाक्रमण (गैर-हमला)।
- एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में अहस्तक्षेप।
- समानता और परस्पर लाभकारी सहयोग।
- शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व (Peaceful Co-existence)।