जब किसी संख्या $a$ को स्वयं से $b$ बार गुणा किया जाता है, तो इसे संक्षेप में $a^b$ लिखा जाता है:
उदाहरण: $2^5 = 2 \times 2 \times 2 \times 2 \times 2 = 32$। इसे ‘2 की घात 5’ पढ़ा जाता है।
- $(-1)^{\text{सम संख्या}} = +1$ (जैसे $(-1)^4 = (-1) \times (-1) \times (-1) \times (-1) = +1$)
- $(-1)^{\text{विषम संख्या}} = -1$ (जैसे $(-1)^3 = (-1) \times (-1) \times (-1) = -1$)
- $(-2)^3 = -8$, जबकि $(-2)^4 = +16$